जानिये, खनकती आवाज से श्रोताओं को दीवाना बनाने वाले भूपिंदर सिंह के बारे में, कल हुआ निधन

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड में अपनी खनकती आवाज की कशिश से श्रोताओं को मदहोश करने वाले भूपिंदर सिंह को बचपन के दिनों में संगीत से नफरत हो गयी थी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

आवाज से श्रोताओं को दीवाना बनाया भूपिंदर सिंह ने (फाइल फोटो )
आवाज से श्रोताओं को दीवाना बनाया भूपिंदर सिंह ने (फाइल फोटो )


मुंबई: बॉलीवुड में अपनी खनकती आवाज की कशिश से श्रोताओं को मदहोश करने वाले भूपिंदर सिंह को बचपन के दिनों में संगीत से नफरत हो गयी थी।

भूपेंद्र सिंह का जन्म छह फरवरी 1940 को अमृतसर के पंजाब में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह पंजाब के मशहूर संगीतकारों में शुमार थे और वह अमृतसर के खालसा कॉलेज में संगीत के प्रोफेसर थे। उन्हें गिटार सिखाने के मामले में बेहद सख्त उस्ताद के तौर पर जाना जाता था।

अपने पिता की सख्त मिजाजी देखकर शुरुआती दौर में भूपिन्दर को संगीत से नफरत सी हो गयी थी। भूपिंदर सिंह का परिवार बाद में दिल्ली आ गया था। (वार्ता)










संबंधित समाचार