Shocking News: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड जगत से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर..

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)


मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने इस बारे में जानकारी दी। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में कदम रखा था।

बता दें कि इस साल कई दिग्गज सितारे इस दुनिया को अलविदा कह  चुके हैं। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था।










संबंधित समाचार