बहराइच: नेपाल चुनाव को लेकर सीमा पर कड़ी सुरक्षा

डीएन ब्यूरो

नेपाल में आज हो रहे लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर बोर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव के मद्देनजर सीमा पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए दोनो देशों को अधिकारियों ने बॉर्डर का संयुक्त जायजा लिया।

निरीक्षण करते अधिकारी
निरीक्षण करते अधिकारी


बहराइच: नेपाल में हो रहे लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर सीओ नानपारा सुरेंद्र कुमार यादव व रुपईडीहा थाना प्रभारी आलोक राव ने नेपाल के अधिकारियों के साथ सीमा पर संयुक्त गस्त भी किया। इसके अलावा गौरांग राठी उप जिलाधिकारी ने भी ने इण्डो-नेपाल बार्डर का निरीक्षण किया।

 

पड़ोसी देश नेपाल के जिला बाँके में अब तक 55% मतदान हो चुका है। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान स्थल पर नेपाली सेना, आर्म पुलिस फोर्स व स्थानीय पुलिस लगाई गई है। पहाड़ों में कई जगह मतदान स्थलों पर विप्ल्व गुट ने बम फोड़ा है, मगर किसी भी प्रकार की कोई हानि नही हुई है।

बातचीत के दौरान एसडीएम ने बताया कि पिछले दिनों नेपालगंज मे हुई बैठक में नेपाल के अधिकारियों ने 07 दिसंबर को होने वाले संसदीय व विधानसभा के चुनावों को लेकर सीमा पर शांति व सुव्यवस्था के लिए अपील की थी। इसी परिप्रेक्ष्य मे बार्डर का निरीक्षण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि व्यवस्था फिलहाल सामान्य है। बार्डर पर किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं है। उन्होंने पड़ोसी नेपाली थाना जमुनहां के इंचार्ज सुधीर खड़का से बातचीत की। सुधीर खड़का भारतीय सुरक्षा बलों के सहयोग से प्रसन्न दिखे व अधिकारियों का अभार व्यक्त किया।
 










संबंधित समाचार