बलरामपुर: नाबालिग के गर्भवती होने पर खुला रेप का मामला, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

डीएन संवाददाता

थाना तुलसीपुर क्षेत्र में गांव के ही दो युवकों ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस संबंध में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। इस मामले में तब नया मोड़ आया जब लड़की गर्भवती हो गयी। पूरी खबर...



बलरामपुर: थाना तुलसीपुर क्षेत्र बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के दो युवकों ने उसके ही घर में घुसकर रेप किया। रेप का इस मामले से तब पर्दा उठा जब लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

 

 

पीड़ित युवती ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि होली के दिन उसके माता-पिता जब बाजार गए थे, उसी दौरान गाँव के दो युवक दीपू उर्फ दीपक और विशाल उर्फ साजन उसके घर मे घुस आए। साजन और दीपू ने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। दोनों ने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी, जिससे वह डर गयी। धमकी से भयभीत लड़की ने किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया।  

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब कुछ दिनों बाद लड़की की तबियत अचानक से ज्यादा खराब हो गई। लड़की के घर वाले उसे इलाज के लिए गोण्डा में डॉक्टर को पास दिखाने ले गये। इसी दौरान पता चला कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद लड़की ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

तबियत ठीक होने के बाद पीड़िता के पिता ने 6 जून को तुलसीपुर थाने में पीड़िता की तरफ से दोनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। थाना तुलसीपुर में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज  कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया की पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों युवकों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 










संबंधित समाचार