बलरामपुर: सर्राफा व्यापारी लूटकांड के 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..

डीएन ब्यूरो

बलरामपुर पुलिस ने चर्चित सर्राफा व्यापारी लूटकाण्ड में शामिल दो शातिर डकैतों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डकैत के नाम बंटी सिंह और घनश्याम वर्मा है।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी


बलरामपुर: पुलिस ने चर्चित सर्राफा व्यापारी लूटकाण्ड में शामिल दो शातिर डकैतो को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों डकैतो को पुलिस ने कोतवाली उतरौला के देवरिया मैनहा गाँव के पास से पकड़ा है। गिरफ्तार डकैत के नाम बंटी सिंह और घनश्याम वर्मा है। 

गौरतलब हो कि 2 फरवरी को उतरौला कोतवाली क्षेत्र के लालडिहवा में 6 डकैतो ने सर्राफा व्यापारी मोहित से 10 लाख के जेवरात और नगदी लूट ले गये थे। लूट के तुरन्त बाद पुलिस ने घेराबन्दी कर दो बाइक और जेवरात से भरा बैग बरामद कर लिया था। लूटकाण्ड के एक डकैत विपिन श्रीवास्तव को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

दोनों अपराधी श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं और उन दोनों पर कई थाने में कई आरपाधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार इन बदमाश के पास से जेवरात और असलहे बरामद किये है। अभी इस लूटकाण्ड में शामिल तीन और डकैतो की पुलिस तलाश कर रही है। 










संबंधित समाचार