बलरामपुर: आपसी विवाद में पति ने गुस्से पत्नी को मारी गोली

डीएन संवाददाता

थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम गहिरवा जहांपुर में आपसी विवाद में पति ने गुस्से में पत्नी को गोली मार दी। पढ़िये पूरी खबर..



बलरामपुर: थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम गहिरवा जहांपुर में एक पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुरैना प्रेमपुर के रहने वाले धर्मराज मिश्रा की बेटी रेनू की शादी वर्ष 2000 में गहिरवा जहांपुर के रहने वाले विवेक तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही रेनू तिवारी के सास- ससुर व पति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 12 अप्रैल की रात रेनू और विवेक के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ। इस दौरान विवेक तिवारी ने पत्नी को गोली मारकर दी और फरार हो गया। 

घटना के बाद परिजन रेनू को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की बात करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति विवेक, सास निर्मला, ससुर सहज राम के खिलाफ महाराजगंज तराई थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 










संबंधित समाचार