बलरामपुर : अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी पत्नी की हत्या

डीएन संवाददाता

थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम गहिरवा जहांपुर में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पति विवेक तिवारी ने ही अवैध सम्बंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। 



बलरामपुर: थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम गहिरवा जहांपुर में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पति विवेक तिवारी ने ही अवैध सम्बंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।   

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी विवेक तिवारी को शादी के कुछ सालों बाद यह शक होने लगा कि उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति से अवैध संबंध है। जिसको लेकर आये दिन उसकी पत्नी रेनू और विवेक में विवाद होता रहता था। पत्नी के अवैध संबंधों के शक ने विवेक के दिमाग को अपराध करने पर विवश कर दिया। इसी के चलते बीते 13 अप्रैल की रात विवेक ने अपनी पत्नी रेनू की अवैध तमंचे से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

हत्यारोपी पति विवेक पूरी तरह से बेरोजगार था और आरोपी के पिता ने पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। विवेक को धीरे-धीरे यह शक होने लगा उसकी पत्नी का संबंध उसके पिता के साथ है, शक के आवेश में आकर विवेक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 










संबंधित समाचार