बलरामपुर: पुलिस के हाथों लगी बड़ी सफलता, पशु चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

डीएन संवाददाता

बलरामपुर जिले में पुलिस ने पशु चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पशु चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
पशु चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार


बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने पशु चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सरायखास के पास से स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम बलरामपुर के सहयोग से स्थानीय थाना की दो पुलिस टीमों ने पशुओं के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें- श्यामदेउरवा में जमीनी विवाद को लेकर चटकी लाठियां, आधा दर्जन लोग घायल 

तीन भैंस, चार बकरियां... ये समान बरामद 

आरोपियों की पहचान आरिफ, सलमान कुरैशी, फरीद, मुस्तफीक खाँ उर्फ मुस्फिक, रजा हुसैन तथा मासूम उर्फ बरकत अली के रूप में हुई है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त गोंडा जनपद के निवासी है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से तीन भैंस, चार बकरियां, 12070 रुपये कैश तथा पिकअप बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से सामने आया दिल दहलाने वाला मामला, जानिये पूरी खबर

अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की पकड़े गए अभियुक्त आरिफ तथा फरीद का लंबा आपराधिक इतिहास है। उन्होंने बताया जल्द ही एक और पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। जिसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक सैयद खादिम सज्जाद, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, पवन वर्मा, कांस्टेबल श्याम नारायण, अखिलेश कुमार, अंकित कुमार वर्मा, सागर शर्मा, श्याम जी का विशेष योगदान रहा।                                                                          










संबंधित समाचार