आजमगढ़: यशवंत सिंह और विजय बहादुर को MLC उम्मीदवार बनाने पर जताया हर्ष

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा यशवंत सिंह और विजय बहादुर पाठक को उम्मीदवार बनाए पर आजमगढ़ हिंदू युवा वाहिनी ने प्रसन्नता जताई और उम्मीदवारों को बधाई दी। पूरी खबर..

एक-दूसरे को मिठाई खिलाते सदस्य
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते सदस्य


आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा यशवंत सिंह और विजय बहादुर पाठक को उम्मीदवार बनाए पर आजमगढ़ में हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश राय ने बधाई दी। इसके लिये उन्होंने भाजपा की भी प्रशंसा की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह महुवारी, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, दीपक सिंह, बंटू सिंह, मनोज सिंह जिला महामंत्री हिंदू युवा वाहिनी आदि सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को उनके चयन के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 










संबंधित समाचार