Lok Sabha Poll: आजमगढ़ की लालगंज सुरक्षित सीट पर कड़ा मुकाबला, देखिये डाइनामाइट न्यूज़ से क्या बोलीं नीलम सोनकर

डीएन ब्यूरो

आजमगढ़ की लालगंज सीट से सपा ने दरोगा प्रसाद सरोज व भाजपा ने नीलम सोनकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



आजमगढ़: जनपद में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही है। सभी दलों के प्रत्याशियों ने जोर आजमाइशें शुरू कर दीं है। जनपद की लालगंज लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां इस बार कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ने वाली है। बसपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। जबकि भाजपा ने भी उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 

अब तक की घोषणाओं और सियासी समीकरणों के आधार पर लालगंज लोकसभा की सुरक्षित सीट पर इस बार दोपक्षीय मुकाबले की संभावना बनती दिख रही है। 

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में बढ़ा सियासी तापमान, लोकसभा चुनाव के ताजा माहौल पर देखिये ये वीडियो 

लालगंज से समाजवादी पार्टी ने दरोगा प्रसाद सरोज व भारतीय जनता पार्टी ने नीलम सोनकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हाथी छोड साइकिल पर सवार होंगे गुड्डू जमाली

डाइनामाइट न्यूज ने इसी क्रम में बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर से खास बातचीत की। नीलम सोनकर ने बताया कि वह भाजपा सरकार द्वारा राज्य औऱ केंद्र में किये गये विकास कार्यों के आधार जनता के बीच जा रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में पहले एक तरह का जंगलराज था। सपा सरकार में बहन-बेटियां घर के बाहर निकलने से डरती थी, लेकिन आज भाजपा सरकार में महिलाएं बिना डर के जहां चाहे आ-जा सकती है। भाजपा भय मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल में विश्वास करती है। उन्होने उम्मीद जतायी की जनता उनके यहां से जरूर दिल्ली पहुंचायेगी।

नीलम सोनकर से बातचीत का पूरा वीडियो यहां देखें: https://youtu.be/lGbZvFxz2Gc 










संबंधित समाचार