जापान में फेरी नाव दुर्घटना में 80 घायल

डीएन ब्यूरो

जापान के समुद्र में तेज गति से जा रही एक नौका के समुद्री जीव से टकराने की सूचना। घटना में 80 यात्री घायल।

जापान क नौका
जापान क नौका


टोक्‍यो: जापान के समुद्र में रविवार को एक तेज गत‍ि से आ रही नाव दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। दुर्घटना में 80 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। तटरक्षकों ने यह जानकारी वहां के मीडिया को दी है। 

यह हादसा जापान के उत्तर पश्चिमी तट पर हुआ है। तटरक्षकों की ओर से बताया गया है कि दुर्घटना के समय नाव 121 यात्री सवार थे। जिसमें से 80 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक दल को मौके पर भेजा जा चुका है। हालांकि अभी तक नाव के किसी समुद्री जीव से टकराने की पुष्टि नहीं हो पाइ है।

नाव पर सवार एक व्‍यक्ति ने बताया है कि यह बहुत बड़ा हादसा है। नाव पूरी तरह से तबाह हो गई है। 










संबंधित समाचार