राजस्थान का सियासी संकट खत्म, अशोक गहलोत सरकार ने जीता विश्वास मत, ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित

डीएन ब्यूरो

राजस्थान में कई दिनों के चले आ रहे सियासी उठापट को अब लगभग खत्म हो गयी है। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने सदन में विश्वास मत जीत लिया है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

सदन में सीएम अशोक गहलोत
सदन में सीएम अशोक गहलोत


जयपुर: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से चला सियसी संकट शुक्रवार को पूरी तरह खत्म हो गया है। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने सदन में विश्वास मत जीत लिया है। सदन में ध्वनि मत के साथ विश्वास मत पारित हो गया। इसी के साथ राजस्थान की विधान सभा सत्र भी अगस्त तक स्थगित हो गया है।

यह भी पढ़ें.. Rajasthan Politics: गहलोत सरकार पर फिर मंडराया खतरा, भाजपा ने किया कल अविश्वास प्रस्ताव का ऐलान

राजस्थान विधान सभा का सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी अशोक गहलोत सरकार को संकट में डालने के लिये सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था। जिसके बाद कांग्रेस सरकार का संकट बढ़ता हुआ लग रहा था।

यह भी पढ़ें..राजस्थान की राजनीति ने ली करवट, सचिन ने की राहुल-प्रियंका से मुलाकात, टलने लगा गहलोत सरकार का संकट

आज सदन में विश्वास मत हासिल करने से अशोक गहलोत सरकार में चली आ ही लंबी खींचतान भी खत्म हो गयी है साथ ही यह भाजपा के मंसूबों पर पानी फैरने जैसा भी साबित हो गया।

राजस्थान में अपनी बगावत से कांग्रेस की परेशानी की शुरूआत करने वाले सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को अच्छे समर्थन के साथ विश्वास मत हासिल हुआ है, जो पूरी पार्टी के लिये सुखद है। विपक्ष ने सरकार को गिराने की कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन कांग्रेस की एकजुटता से उसके मंसूबे पूरे नहीं हुए।  










संबंधित समाचार