अरुणाचल प्रदेश: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु पोसवाल ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि 22 जून को पश्चिमी सियांग जिले में दो लोगों ने 13 वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।’’

पोसवाल ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

आलो महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 










संबंधित समाचार