यूपी के बुलंदशहर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, बदमाश गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश कर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

बुलंदशहर में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़
बुलंदशहर में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़


बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश कर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि शिकारपुर पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर हुलासन रोड़ पर बने पार्क के पास एक खंडहरनुमा कोठरी में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा और मौके से बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार एवं उपकरण बरामद किये। (वार्ता)










संबंधित समाचार