बदमाशों की छेड़छाड़ से परेशान 14 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या

डीएन संवाददाता

आंध्र प्रदेश में बदमाशों की छेड़छाड़ से परेशान होकर 14 वर्षीया किशोरी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली।

इंटरनेट स्रोत
इंटरनेट स्रोत


विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश में बदमाशों की छेड़छाड़ से परेशान होकर 14 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। यह घटना यहां सनत नगर के पास हुई।

यह भी पढ़े: दिनदहाड़े घर में घुस कर हमलावरों ने की महिला की हत्या

सरकारी स्कूल  में कक्षा नौंवी में पढ़ने वाली के.सौम्या ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिस समय उसने फांसी लगाई, वह घर में अकेली थी।

यह भी पढ़े: प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार कर की आत्महत्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि नैनी नाम का गुंडा उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था।

सौम्या के पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं, जबकि उसकी मां मजदूरी का काम करती हैं। पीड़िता अपनी छोटी बहन बोजी के साथ स्कूल जाया करती थी।   (एजेंसी)










संबंधित समाचार