राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान पर अमित शाह ने कसा तंज

डीएन संवाददाता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मोदी सरकार के खिलाफ 'संविधान बचाओ' अभियान के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर एक साथ कई वार किये। पूरी खबर..

अमित शाह (फाइल फोटो)
अमित शाह (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आज मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधे जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खूब पलटवार किया है। शाह ने एक फिर कांग्रेस को वंशवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया। राहुल के अभियान पर तंज कसते हुए अमित शाह ने पूछा कि यह संविधान बचाओ अभियान है या वंश बचाओ अभियान। 

राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कि वे 'संविधान बचा लें या फिर वंश'। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'जो लोग सेना, कानून, सुप्रीम कोर्ट, इलेक्शन कमिशन, ईवीएम और आरबीआई पर भरोसा नहीं करते उन्हें अब लोकतंत्र खतरे में नजर आ रहा है'

एक के बाद एक ट्वीट करते हुए शाह ने लिखा कि आजकल कांग्रेस के लिए महाभियोग एक मुद्दा है। जबकि देश की न्यायपालिका पर 125 करोड़ भारतीय भरोसा करते है। जबकि नेहरु-गांधी के वंश को इश पर भरोसा नहीं है। 

अंबेडकर को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो बार-बार ये कह रहे हैं की सविंधान का निर्माण कांग्रेस ने किया था। ऐसे में वो अपने परिवार की अंबेडकर के अपमान करने की परंपरा को आगे ही बढ़ा रहें है। जब नेहरू और गाँधी परिवार ज़िंदा थे तब भी उनका अपमान होता था और आज भी वो यही कर रहे है। यह सब शर्मनाक और दुखद है।










संबंधित समाचार