अमेठी: बारिश के कारण मासूम लड़की के सर से उठा मां का साया, दीवारगिरने से महिला की मौत

डीएन संवाददाता

बरसात के कारण एक मासूम लड़की के सर से उसके मां का साया उठ गया। थाना जगदीशपुर के ग्राम पूरेपण्डित अमृतलाल मजरे मुबारकपुर में एक दीवार गिरने से महिला दीवार के नीचे दब गयी, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। पूरी खबर..

घटनास्थल का दृश्य
घटनास्थल का दृश्य


अमेठी: जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण थाना जगदीशपुर के ग्राम पूरेपण्डित में एक दीवार ढ़हने से एक महिला दीवार के नीचे दब गई। घायल महिला को आनन- फानन में सिहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से पूरे घर में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक अमृतलाल मजरे मुबारकपुर में रहने वाली एक महिला सुमन (23) शुक्रवार सुबह 7:30 के करीब हैंडपंप पर पानी भरने गई हुई थी। इसी दौरान वहां एक कच्ची दीवार गिर गयी, जिस कारण महिला दब गयी। महिला को घायलावस्था में अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक सुमन की एक छोटी सी मासूम बच्ची भी है, मां की मौत के बाद मासूम के सर से मां का साया उठ गया।
 










संबंधित समाचार