अमेठी: पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में कोहराम

डीएन संवाददाता

थाना जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम पुरे शिवनंदन मजरे कपूरी पुर में आज उस समय कोहराम मच गया, जब जामुन के पेड़ से एक व्यक्ति अचानक नीचे गिरा और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गयी।

मृतक भोलेनाथ (फाइल फोटो)
मृतक भोलेनाथ (फाइल फोटो)


अमेठी: थाना जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम पुरे शिवनंदन मजरे कपूरी पुर निवासी एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गयी। मौत से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक भोलानाथ पुत्र मनबोध सरोज जामुन के पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ से डाल छूट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल भोलानाथ को आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान भोलानाथ सरोज की मृत्यु हो गई।

भोलानाथ की मौत से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। भोलानाथ की पत्नी रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 










संबंधित समाचार