अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, कहा-परमाणु हथियारों से लैस ईरान दुनिया के लिए है खतरा

डीएन ब्यूरो

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रविवार को कहा कि अगर ईरान निर्धारित सीमा से अधिक यूरेनियम संवर्धन को जारी रखता है तो उसे नये प्रतिबंधों को सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका ने ईरान को  प्रतिबंधों की चेतावनी
अमेरिका ने ईरान को प्रतिबंधों की चेतावनी


वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रविवार को कहा कि यदि ईरान निर्धारित सीमा से अधिक यूरेनियम संवर्धन को जारी रखता है तो उसे नए प्रतिबंधों को सामना करना पड़ेगा। 

माइक पोम्पियो ने ट्वीट कर कहा, “ईरान के परमाणु कार्यक्रम के नवीनतम विस्तार अलगाव और प्रतिबंधों को बढ़ायेगा। दुनियाभर के देशों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए संवर्धन का स्थायी मानक को तय करना चाहिए।

परमाणु हथियारों से लैस ईरान का शासन दुनियाभर के लिए और बड़ा खतरा होगा।” (वार्ता) 










संबंधित समाचार