अखिलेश यादव ने विधानसभा में योगी सरकार को घेरा, कहा- भाजपा सरकार कानून व्यवस्था में पिछड़ गई है

डीएन ब्यूरो

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्मंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानसभा पहुंचकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने गौरक्षक, कानून व्यवस्था, गंगा सफाई और एंटी रोमियो अभियान पर सरकार को घेरने की कोशिश की। अखिलेश यादव ने एंटी रोमिया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग सरकार बनते ही रोमियो के पीछे पड़ गए। उनके नाम पर काफी कुछ कहा गया। बेचारा रोमियो तो शरीफ था। उसने किसके लिए जान दे दी।

अखिलेश यादव ने स्वच्छता अभियान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की समस्या झाड़ू नहीं बल्क‌ि कूड़ा है।

 

वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने किसानों की कर्जमाफी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पुछा कि भाजपा का घोषणा पत्र, प्रधानमंत्री जी का भाषण या राज्यपाल का अभिभाषण कौन सा सही है?

 

कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था में पिछड़ गई है।










संबंधित समाचार