गुजरात में गरजे अखिलेश यादव, कहा- सत्य का मार्ग भूल गई भाजपा, अहिंसा की जगह बुलडोजर राह पर सरकार

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान लालू यादव के परिवार पर छापों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

शंकर सिंह वाघेला संग मुलाकात करते अखिलेश यादव
शंकर सिंह वाघेला संग मुलाकात करते अखिलेश यादव


अहमदाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार जबसे सत्ता में आई है उसने सत्य को भुला दिया है। खासकर उत्तर प्रदेश में भापा ने अहिंसा की जगह बुलडोजर का रास्ता पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी कांग्रेस की डाली परंपरा पर ही चल रही है और एक दिन भाजपा का हस्र भी कांग्रेस जैसा ही होने वाला है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि यह संयोग है कि गांधी जी गुजरात में पैदा हुए किन्तु यमुना के किनारे उन्हें लोग याद करने जुटते है और नए संकल्प लेते हैं। इसी तरह कृष्ण भगवान यमुना किनारे पैदा हुए किन्तु उन्होने अंतिम सांस गुजरात में ही ली। उत्तर प्रदेश का गुजरात से मजबूत रिश्ता है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा का नारा दिया था उनके रास्ते पर चलकर ही देश को आजादी मिली। कईयों ने अपने राजनीतिक जीवन में उनका रास्ता अपनाया। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है, खासकर उत्तर प्रदेश में उसने सत्य को भुला दिया है। अहिंसा की जगह बुलडोजर ने ले ली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की डाली परंपरा पर ही चल रही है। उसने कुछ नया नहीं किया है। कांग्रेस के जमाने में ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई के छापे पड़ते थे आज वही काम भाजपा कर रही है। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह लालू यादव के परिवार तेजस्वी के घर छापे पड़ रहे है। सरकार के इशारे पर ही यह काम हो रहा है। कांग्रेस जमीन पर पहुंच गई। वैसा ही हश्र भाजपा का भी होने वाला है। उन्होने कहा कि हमने यूपी के मुख्यमंत्री से टॉप टेन अपराधियों की सूची मांगी है ताकि जनता जान ले कि माफिया कौन है? भाजपा अपराधियों को साथ रखकर समाजवादी पार्टी को हराना और बदनाम करना चाहती है।

अखिलेश यादव के अहमदाबाद पहुंचने पर हवाई अड्डे तथा अन्य कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। हर तरफ अखिलेश यादव के जिन्दाबाद के नारे गूंजते रहे।










संबंधित समाचार