अखिलेश यादव बोले- UP के हर विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, BJP का हर वादा जुमला निकला

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को यूपी के औरैया जनपद के दौरे पर हैं। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर हमला बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



औरैया: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इन दिनों व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को यूपी के औरैया जनपद के दौरे पर पहुंचे। औरैया के बिधूना में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने यूपी सत्ताधारी भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी के हर विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा का हर वादा जुमला साबित हुआ है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक जो-जो वादे किए हैं, उसका हर वादा उनका झूठा निकला। भाजपा का हर वादा जुमला है। हर विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के मंत्री और विधायक खुद सरकार के कामकाज पर शर्मिंदा हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो मनमानी कर रही है, हमें उम्मीद है अगले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। क्योंकि भाजपा बेरोज़गारी की बात नहीं कर रही, महंगाई की बात नहीं कर रही, गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई, उसकी बात नहीं कर रही। जनता अगले चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी गोंडा के सरकारी अस्पताल में एक बच्चे का जन्म हुआ। उस नवजात बच्चे को जानवर ने खा लिया, उसकी जान चली गई। पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस तरह की कुव्यस्था के लिये कौन दोषी है आखिरकार? 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जो एंबुलेंस चली थी, वह भाजपा के आने से बर्बाद हो गई। भाजपा ने पुलिस की 100 नंबर 112 करके उसे बर्बाद कर दिया है।










संबंधित समाचार