आगरा में डेंगू और रहस्यमयी बुखार से 24 घंटे में 8 लोगों की मौत, लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

डीएन ब्यूरो

ताजनगरी आगरा में बीते कुछ दिनों से डेंगू और रहस्यमयी बुखार का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में यहां रहस्यमयी बुखार और डेंगू के कारण 7 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत खबर है। पूरी खबर

कई बुखार पीड़ित सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती (फाइल फोटो)
कई बुखार पीड़ित सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती (फाइल फोटो)


आगरा: ताजनगरी आगरा में डेंगू और रहस्यमयी बुखार का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में यहां रहस्यमयी बुखार और डेंगू के कारण 7 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत खबर है। रहस्यमयी बुखार के मामलों तेजी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।  डेंगू और रहस्यमयी बुखार के बढ़ते प्रकोप से लोगों में दहशत का माहौल है।

आगरा में डेंगू और रहस्यमयी बुखार से डौकी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। अब तक जिन 8 लोगों की मौत हुई है, उसमें अकेले  डौकी में चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यहां कुछ अन्य लोग बुखार से संक्रमित भी बताये जा रहे है। डौका के अलावा बिचपुर, अकोला, पिनाहट में एक-एक बच्चे की मौत हुई है जबकि बरहन क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। जनपद के कई अस्पतालों में बुखार पीड़ित बड़ी संख्या में भर्ती है।

बुखार के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जनपद में विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिये बी जागरूक किया जा रहा है। गांवों का भ्रमण कर ऐसे लोगों का पता लगाया जा रहा है, जो बुखार से ज्यादा प्रभावित हैं, ताकि उनको समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

आगरा के सीएमओ भी विभागीय टीम के साथ क्षेत्रों और गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में हर दिन बुखार से पीड़ित कई लोग आ रहे हैं। डेंगू वार्ड में पीड़ितों के इलाज के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। लगातार मेडिकल स्टाफ दिन-रात निगरानी कर रहा है। 










संबंधित समाचार