24 घंटे बाद खुला बद्रीनाथ हाईवे, वाहनों की आवाजाही के लिए बनाई जा रही हैं सड़कें

डीएन संवाददाता

बद्रीनाथ हाईवे का रास्ता 24 घंटे बाद खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। चार धाम की यात्रा के लिए गए हजारों फंसे तीर्थयात्री अब अपनी यात्रा के लिए रवाना हो सकेंगे।

बद्रीनाथ में फंसे तीर्थयात्री
बद्रीनाथ में फंसे तीर्थयात्री


देहरादून: बद्रीनाथ हाईवे का रास्ता 24 घंटे बाद खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। चार धाम की यात्रा के लिए गए हजारों फंसे तीर्थयात्री अब अपनी यात्रा के लिए रवाना हो सकेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में भूस्खलन की एक बड़ी घटना के बाद चार धाम यात्रा पर गए हजारों तीर्थयात्री फंस गए हैं। भूस्खलन के 24 घंटे बाद रास्ता खुलने से बड़ी राहत मिली है।

बद्रीनाथ में भूस्खलन

सुरक्षित निकाले गए यात्री

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी चौबीसों घंटे विष्णुप्रयाग के निकट हाथीपहाड़ मार्ग से मलबा हटाने के काम में लगे हुए थे। अब तक लगभग 250 तीर्थयात्रियों को भूस्खलन वाले मार्ग से बाहर निकाला जा चुका है।










संबंधित समाचार