अफगान के सांसद गोलीबारी में घायल

डीएन ब्यूरो

कंधार में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक अफगानी सांसद घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान की संसद के निम्न सदन बोलेसी जिर्गा के सदस्य मालिम मीर वली पर कंधार के 10वें पुलिस डिस्ट्रिक्ट इलाके में हमला किया गया।

मीर वली
मीर वली


काबुल: कंधार में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक अफगानी सांसद घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान की संसद के निम्न सदन बोलेसी जिर्गा के सदस्य मालिम मीर वली पर कंधार के 10वें पुलिस डिस्ट्रिक्ट इलाके में हमला किया गया।

यह भी पढ़ें: गनी: अफगानिस्तान किसी देश के लिए खतरा नहीं

पुलिस ने कहा कि मीर वली अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

प्रांत के अधिकारियों ने कहा है कि बंदूकधारी एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (आईएएनएस)










संबंधित समाचार