Bharat Jodo Yatra: कोल्हापुरी पगड़ी बांधकर राहुल गांधी संग पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी, जानिये भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा अपडेट

डीएन संवाददाता

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का महराष्ट्र में आज 6वां दिन है। यहां इस यात्रा में परंपरा और संस्कृति के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

राहुल गांधी के पदयात्रा में शामिल हुए कई कांग्रेसी
राहुल गांधी के पदयात्रा में शामिल हुए कई कांग्रेसी


हिंगोली (महाराष्ट्र): कश्मीर से कन्याकुमारी के लिये शुरू की गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों में महराष्ट्र में चल रही है। इस यात्रा में परंपरा और संस्कृति के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा के दौरान कई वर्ग और क्षेत्र से जुड़े लोगों से मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस की पदयात्रा का आज छठवां दिन हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कांग्रेस की छठे दिन यात्रा आज शनिवार को सुबह छह बजे कलामनुरी तालुका के शेवला गांव में से शुरू हुई। यहां से राहुल गांधी ने पैदल मार्च शुरू किया। यात्रा ने कल शाम नांदेड़ से हिंगोली में प्रवेश किया।

पदयात्रा के दौरान आज पूर्व मंत्री सतेज (बंटी) पाटिल के नेतृत्व में कोल्हापुर के सात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोल्हापुरी पगड़ी बांधकर पदयात्रा में भाग लिया और कुश्ती का प्रदर्शन किया।

शनिवार की यात्रा में पार्टी के सात हजार कार्यकर्ताओं ने कोल्हापुरी मेले में कुश्ती में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा शाम चार बजे कलामनुरी के पारदी मोड़ बस स्टैंड से शुरू होगी और शाम सात बजे जिला परिषद हाई स्कूल पहुंचेगी और कलामनुरी में स्वर्गीय शंकरराव सातव कला और कामर्स कॉलेज में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी।










संबंधित समाचार