यूपी समेत नोएडा में आज रात 10 बजे से लॉकडाउन फिर शुरू, करें इस गाइडलाइन का पालन

डीएन ब्यूरो

कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को रोकने के लिये आज रात 10 बजे से नोएडा समेत पूरे यूपी में 55 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो जायेगा। जानिये, इसके लिये जरूरी गाइडलाइन..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नोएडा: कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिये देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा समेत पूरे यूपी में आज रात 10 बजे लॉकडाउन शुरू हो जायेगा। 55 घंटे का यह लॉकडाइन सोमवार सुबह खत्म होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले ही यूपी में सप्ताह के अंत में लॉकडाउन की घोषणी की थी, जिसके चलते लॉकडाउन के कारण कई तरह के कामकामज और सेवाएं बाधित रहेंगी।

लॉकडाउन के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पूरे यूपी आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सेवाओं और इसमें शामिल लोगों को इससे छूट दी गयी है।लॉकडाउन का पालन कराने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहेगा और वाहनों की चेकिंग की जायेगी। 

इस दौरान बॉर्डर पूरी तरह सील रहेंगे। सिर्फ ई-पास धारकों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। नोएडा से लगे दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर भी पूरी तरह सील रहेंगे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जरूरी कार्यवाही का भी प्रावधान है।

लॉकडाउन गाइडलाइन की मुख्य बातें

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य। उल्लंघन पर 500 रुपये तक जुर्माना।
बिना वजह घर से निकलना गैरकानूनी, पकड़े जाने पर चालान।
पुलिस द्वारा मांगे जाने पर जुरूरी सेवाओं का पास दिखाना अनिवार्य।
साप्ताहिक बाजार, मिठाई व अन्य चीजों की दुकाने खोलने पर प्रतिबंध।
नेशनल और राजमार्गों पर आवागमन पूर्व की तरह रहेगा।
सफाई और स्वास्थ्यकर्मी पर कोई प्रतिबंध नहीं।
डोर स्टेप डिलीवरी की छूट। 
हाईवे किनारे पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
जरूरी सामानों की आपूर्ति को छूट।
मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा।
रेल और हवाई यात्रा पर छूट।
मीडिया कर्मियों को छूट।
धार्मिक स्थलों पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी।
दूध और मेडिकल की शॉप खुलीं रहेंगी।










संबंधित समाचार