Uttar Pradesh: सहारनपुर में जुमे की नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन करने वाले अब तक 54 उपद्रवी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बगैर अनुमति जुलुस निकालने और उत्तेजनापूर्ण नारेबाजी करने वालो पर कानून का शिंकजा कसता जा रहा हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़

जुलूस निकालने और नारेबाजी करने वाले 54 गिरफ्तार (फाइल फोटो )
जुलूस निकालने और नारेबाजी करने वाले 54 गिरफ्तार (फाइल फोटो )


सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बगैर अनुमति जुलुस निकालने और उत्तेजनापूर्ण नारेबाजी करने वालो पर कानून का शिंकजा कसता जा रहा हैं। पुलिस प्रशासन पिछले 24 घंटों में इस सिलसिले में 54 लोगो को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शनिवार को बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून को अपने हाथ में नही लेने दिया जाएगा। इस संबंध में कल तक 45 गिरफ्तारी हुई थी।

गिरफ्तारी का सिलसिला जारी हैं। अभी तक कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकार्डिंग से नारेबाजी करने वालो को चिन्हित कर गिरफ्तारियो का सिलसिला जारी रहेगा।(वार्ता)










संबंधित समाचार