Crime in UP: सहारनपुर में लाखों रुपयेे की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को पुलिस ने एक महिला तस्कर को लगभग 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार (फाइल फोटो )
स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार (फाइल फोटो )


सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को पुलिस ने एक महिला तस्कर को लगभग 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार में लिप्त महिला अभियुक्त को दादा पीर के पास बने कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार महिला के पास से 395 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गयी है। (वार्ता) 










संबंधित समाचार