Uttar Pradesh: सहारनपुर की पटाखा फैक्टरी में धमाका, दो कर्मचारी घायल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में गांव सतपुरा स्थित पटाखा बनाने की एक फैक्टरी में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे पटाखों में धमाके हो गए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट पर

सहारनपुर पटाखा फैक्टरी में धमाका (फाइल फोटो )
सहारनपुर पटाखा फैक्टरी में धमाका (फाइल फोटो )


सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में गांव सतपुरा स्थित पटाखा बनाने की एक फैक्टरी में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे पटाखों में धमाके हो गए। जिससे मची अफरातफरी में वहां तैनात दो कर्मचारी घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार पटाखा फैक्टरी में धमाकों के बाद जान बचाने के लिये मची भगदड़ में फैक्टरी के दो कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फतेहपुर ले जाया गया। आधे घंटे के भीतर ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। (वार्ता) 










संबंधित समाचार