दूसरे चरण का मतदान पूरा, 12 प्रदेशों में 66 प्रतिशत से अधिक लोगों ने डाले वोट

डीएन ब्यूरो

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान समाप्‍त हो गया है। कुल मत का प्रतिशत और राज्‍यों में पड़े मतों का प्रतिशत के साथ तमाम अन्‍य जानकारी के लिए देखें डायनामाइट न्‍यूज की स्‍पेशल रिपोर्ट।

मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता और सुरक्षा करती महिला पुलिसकर्मी
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता और सुरक्षा करती महिला पुलिसकर्मी


नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को पूरा हो गया है। 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1629 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में 15.79 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। 1.81 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

शाम छह बजे तक कुल 66 प्रतिशत से अधि‍क लोागों ने अपने मत का प्रयोग किया।

1. असम : 73.32

2. बिहार : 62.52

3. छत्‍तीसगढ़ : 71.00

4. जम्‍मू कश्‍मीर : 43.37

5. कर्नाटक : 61.84

6. महाराष्‍ट्र : 62.00

7. मणिपुर : 74.69

8. उड़ीसा : 64.00

9. पुडुचेरी : 78.00

10. तमिलनाडु : 72.00

11. उत्‍तर प्रदेश : 62.30

12. पश्चिम बंगाल : 75.27

उत्‍तर प्रदेश में 8 सीटों पर संपन्‍न हुए चुनाव

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के आठ सीटों अलीगढ़, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अमरोहा, नगीना और हाथरस लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। इन सीटों पर 88 प्रत्‍याशियों की भाग्‍य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो गया है। मतदान के लिए सभी आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 8751 मतदान केंद्र तथा 16,162 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार बुधवार शाम यानि 17 अप्रैल की शाम को ही थम गया था।

ईवीएम के खराब होने की अधिक नहीं आई शिकायतें

चुनाव आयोग ने अपने प्रेस कांफ्रेस में बताया, कुछ घटनाएं ईवीएम की घटनाएं सामने आई हैं। जिन्‍हें तत्‍काल बदलवा दिया गया था।

बंगाल में हुई जमकर हिंसा, वोटिंग में भी रहा अव्‍वल

बंगाल में कई जगहों पर हिंसा की घटनाओं के बादवजूद सबसे ज्यादा 75.27% वोटिंग हुई। राज्य के चोपड़ा में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हुई। इस दौरान एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम टूट गई। उधर, उड़ीसा के गंजाम में वोट देने के लिए कतार में लगे 95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

दूसरे चरण के बड़े चेहरे

दूसरे चरण के मतदान में एचडी देवेगौड़ा, हेमा मालिनी, सदानंद गौड़ा, जितेंद्र सिंह, कनिमोझी, सुशील कुमार शिंदे, राज बब्‍बर, फारुक अब्‍दुल्‍ला की किस्‍मत का फैसला भी होना है।

पुडुचेरी में 78 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सर्वाधिक मतदान 78 प्रतिशत पुडुचेरी में हुआ।










संबंधित समाचार