2019 assembly elections: 10 बजे तक हरियाणा में 8.92% मतदान और महाराष्ट्र में 5.77 फिसदी मतदान

डीएन ब्यूरो

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों और महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव में सुबह 10 बजे तक 8.92 प्रतिशत और 5.77 प्रतिशत मतदान हुए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

मतदाताओं की लंबी लाइन
मतदाताओं की लंबी लाइन


नई दिल्लीः हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों और महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव में सुबह नौ बजे तक हरियाणा में 8.92 प्रतिशत और महाराष्ट्र 5.77
फीसदी मतदान हुआ। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

Assembly Elections 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी


हरियाणा में सुबह के समय हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड और धुंध के चलते शुरुआत में मतदान केंद्रों पर मतदाता कम संख्या में देखे गये लेकिन सूरज चढ़ने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई। विधानसभा की 90 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में अनेक दिग्गजों समेत 1169 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा। इन उम्मीदवारों में 1064 पुरुष और 105 महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रही हैं।


यह भी पढ़ेंः 15 राज्यों में 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी, शाम छह बजे तक चलेगी वोटिंग

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट


हरियाणा में जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 2.46
अंबाला- 7.53
यमुनानगर- 6.92
कुरुक्षेत्र- 9.72
कैथल- 6.32
करनाल- 7.80
पानीपत- 7.70
सोनीपत- 8.80
जींद- 10.32
फतेहाबाद- 11.80
सिरसा- 11.49
हिसार- 11.00
भिवानी- 9.76
रोहतक- 9.80
झज्जर- 8.36
महेंद्रगढ़- 6.64
रेवाड़ी- 9.73
गुरुग्राम- 6.40
फरीदाबाद- 6.50
मेवात- 16.15
पलवल- 8.88
चरखी दादरी- 6.78










संबंधित समाचार