संजीव कपूर ने पकायी खिचड़ी, बाबा रामदेव ने लगाया तड़का

admin

दिल्ली में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल में 1100 किलो खिचड़ी पकायी गई । खास बात यह है कि इस खिचड़ी को मशहूर शेफ संजीव कपूर ने तैयार किया। इस खिचड़ी में योग गुरु रामदेव देशी घी का तड़का लगाकर ब्रैंड इंडिया फूड को प्रमोट किया।

खिचड़ी पकाते लोग
खिचड़ी पकाते लोग


नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल में इंडिया गेट पर 1100 किलो खिचड़ी बनायी गयी। खास बात यह है कि इस खिचड़ी को मशहूर शेफ संजीव कपूर ने तैयार किया और इस खिचड़ी में योग गुरु रामदेव घी का तड़का लगाकर ब्रैंड इंडिया फूड को प्रमोट किया।

यह भी पढे: पीएम मोदी ने किया वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्ट का उद्घाटन

 

इसके लिए एक हजार लीटर क्षमता वाली एक विशाल कड़ाही का इस्तेमाल किया गया, जो सात फीट चौड़ी थी। इसे बनाने में वह 50 लोगों ने मदद की। यह खिचड़ी मेले में मौजूद विदेशी प्रतिनिधियों के साथ ही एक एनजीओ के 40 हजार बच्चों को परोसी गयी।

तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विश्व खाद्य भारत' सम्मेलन का उद्घाटन किया था। यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा. इस दौरान देश-विदेश के व्यंजन परोसे जाएंगे और भारतीय पाक कला के विस्तार पर जोर रहेगा।
 










संबंधित समाचार