Site icon Hindi Dynamite News

आखिर क्या करना चाहते थे दिल्ली में ये 260 विदेशी नागरिक, पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अभियान में सभी दबोचे गए, पढ़ें बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। इनमें से 175 को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। अभियान में 31 पुलिस टीमों ने भाग लिया और कई मकान मालिकों पर भी केस दर्ज किए गए हैं।
Post Published By: Asmita Patel
Published:
आखिर क्या करना चाहते थे दिल्ली में ये 260 विदेशी नागरिक, पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अभियान में सभी दबोचे गए, पढ़ें बड़ा खुलासा

New Delhi: दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ एक व्यापक कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान को “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने बीते दिनों द्वारका, वेस्ट और आउटर जिलों में एक साथ छापेमारी कर कुल 260 अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें से 175 नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिरासत में 48 महिलाएं

पुलिस जांच में सामने आया है कि 183 विदेशी नागरिक या तो वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में ठहरे हुए थे या बिना वैध दस्तावेज़ों के रह रहे थे। हिरासत में लिए गए लोगों में 48 महिलाएं भी शामिल हैं। यह कार्रवाई दिल्ली में विदेशी नागरिकों की बढ़ती अवैध गतिविधियों और दस्तावेज़ों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

प्रतापगढ़ में गांजा माफिया राजेश मिश्रा, कई सफेदपोश लोगों का मिला सपोर्ट; अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा का नेता है आरोपी

दो लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया

अभियान के दौरान पुलिस को एक विदेशी नागरिक के पास से ड्रग्स भी बरामद हुई, जबकि एक अन्य नागरिक के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) लंबित पाया गया। दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

600 पुलिसकर्मियों ने लिया एक्शन

“ऑपरेशन क्लीन स्वीप” में 31 पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। इस अभियान में वेस्टर्न रेंज के चार एसीपी, 20 इंस्पेक्टर और लगभग 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। यह अभियान कई घंटों तक चला और पुलिस ने एक साथ कई इलाकों में दबिश देकर विदेशी नागरिकों को पकड़ा।

दम घोंटने वाली हवा से परेशान दिल्ली, बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा; क्या बंद होंगे स्कूल?

मकान मालिकों पर भी शिकंजा

पुलिस ने उन मकान मालिकों पर भी शिकंजा कसा है जिन्होंने बिना वैध दस्तावेज़ों के विदेशी नागरिकों को अपने मकान किराए पर दिए थे। ऐसे 25 मकान मालिकों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिन मकान मालिकों ने विदेशी किरायेदारों की जानकारी पुलिस को नहीं दी और फॉर्म-II नहीं भरा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूरे अभियान से जुड़े 26 केस दर्ज

अब तक इस पूरे अभियान से जुड़े 26 केस दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि सभी हिरासत में लिए गए लोगों के दस्तावेज़ों की जांच की जा रही है और जिनके पास वैध वीज़ा या परमिट नहीं है, उनके खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया चल रही है।

“ऑपरेशन क्लीन स्वीप”

दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसे समय-समय पर दोहराया जाएगा, ताकि राजधानी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों में भी यह संदेश देना है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version