Site icon Hindi Dynamite News

Video: मैनपुरी में कृषि विभाग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, यहां देखें पूरी घटना

यूपी के मैनपुरी जनपद में उस वक्त हड़कंप मचा जब व्यापारियों ने कृषि विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए।
Post Published By: Tanya Chand
Published:
Video: मैनपुरी में कृषि विभाग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, यहां देखें पूरी घटना

मैनपुरी: मैनपुरी के कृषि अदान व्यापारियों ने कृषि विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विभाग के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं और अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को सौंपा।

तिकोनिया पार्क में किसानों का धरना प्रदर्शन
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुरी जिला मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में कृषि अदान व्यापारियों ने एकजुट होकर कृषि विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि यूरिया की बिक्री पर उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। निर्माता कंपनियां यूरिया को 242 रु. से 246 रु. प्रति बोरी के हिसाब से बिल करती हैं और मात्र 4 रु. से 5 रु. तक का भाड़ा देती हैं, जबकि वास्तविक भाड़ा 25 रु. से 30 रु. तक आता है। इससे व्यापारियों को सीधा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

 

Exit mobile version