UP News: स्कूल बस के टूटे फर्श ने ली मासूम की जान, तीन महीने बाद फरार Principal गिरफ्तार

अलीगढ़ में स्कूली बस हादसे में मासूम छात्रा अनन्या की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हादसे के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने उसे नोंगवा चौराहे से पकड़ा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 May 2026, 12:45 PM IST
Aligarh: अलीगढ़ में स्कूली बस हादसे में मासूम छात्रा अनन्या की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हादसे के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने उसे नोंगवा चौराहे से पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को थाना दादों क्षेत्र के गांव नाय भाय निवासी अनन्या रोज की तरह मांटदेव इंटरनेशनल School पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को छोड़ने निकली थी। इसी दौरान जिला कासगंज के ढोलना क्षेत्र से लौटते समय गांव नगला साधु के पास बस के टूटे हुए फर्श से अनन्या नीचे गिर गई और बस के पहिए के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

लोगों ने जताया था आक्रोश

घटना के बाद बस चालक बच्ची को थाना गंगीरी क्षेत्र के मलसई चौराहे तक ले आया और वहां परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मासूम बेटी का शव देखते ही परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर सड़क पर जाम लगा दिया था।

मुखबिर की सूचना पर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। हादसे के दूसरे ही दिन स्कूल प्रबंधक अरविंद और बस चालक चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं प्रधानाचार्य अनिल कुमार लगातार फरार चल रहा था।

एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location :  Aligarh

Published :  24 May 2026, 12:42 PM IST