
बाढ़ के कहर से लोग परेशान
Prayagraj: प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों के बाढ़ के पानी बढ़ने के बाद पूरी तरह से हाहाकार मच गया है। जिले की आठ तहसीलों के 15 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आने के बाद पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं और शहरी क्षेत्र के दो दर्जन मोहल्ले पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
गंगा और यमुना का जलस्तर आधा मीटर तक बढ़ा
जानकारी के मुताबिक, गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं बात की जाए तो जो खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे बताया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में गंगा और यमुना का जलस्तर आधा मीटर तक बढ़ गया है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.06 मीटर, छतनाग में 82.41 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 83.19 मीटर पर जाकर बन गया है, जबकि खतरे का निशान 84.734 मीटर पर पहुंच गया है।
कछारी इलाका पूरी तरह से प्रभावित
शहरी क्षेत्र में दारागंज का कछारी इलाका, बघाड़ा, छोटा बघाड़ा, नया पुरवा, रसूलाबाद, तेलियरगंज, गंगा नगर, द्रोपदीघाट, जेके आशियाना, करैलाबाग, फाफामऊ, झूंसी क्षेत्र के दो दर्जन गांव और नैनी क्षेत्र का कछारी इलाका पूरी तरह से प्रभावित होना शुरु हो गया है।
काशी विश्वनाथ के बाद जरूरी है महर्षि वेदव्यास मंदिर का दर्शन, जुड़ी है महाभारत की रचना से खास कथा
बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद
जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर बात की जाए तो नाव, एनडीआरएफ और स्वयं सेवी संस्थाओं की टीमें को पूरी तरह से तैनात किया जा चुका है। प्रशासन ने राहत शिविर और पुनर्वास केंद्र को भी स्थापित कर दिया गया है, जहां लोगों को आवश्यक सुविधाएं मिलने जा रही है।
प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन
वहीं इस दौरान लोगों से अपील भी की गई है कि वे बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का कृपा करें। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और यूपी जैसे राज्यों में हो रही जोरदार बारिश का पानी अब से संगम पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे दोनों नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होन
Location : Prayagraj
Published : 21 July 2025, 2:57 PM IST
Topics : floods Latest News Prayagraj UP News weather