आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़े केंद्र: विहिप

डीएन संवाददाता

लखनऊ में विहिप कार्यकर्ताओं ने आज अमरनाथ यात्रा में मारे गये श्रद्धालुओं को श्रद्धांजली दी और केंद्र सरकार से आतंकवाद को रोकने की मांग की।

श्रद्धांजलि देते विहिप के कार्यकर्ता
श्रद्धांजलि देते विहिप के कार्यकर्ता


लखनऊ: अमरनाथ यात्रा में मारे गये तीर्थयात्रियों को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं ने आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र से आतंकवाद पर लगाम लगाने की मांग की है। इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गये।

यह भी पढ़ें: DN Exclusive- आतंकी हमले के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था अडिग

विहिप अवध प्रांत के उपाध्यक्ष कन्हैया लाल नगीना ने बताया की अमरनाथ यात्रा में मारे गये तीर्थयात्रियों के लिये राजधानी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आतंक के विरोध में जलाया पाकिस्तानी झंडा

अमरनाथ यात्रा का रूट बदलने की मांग

विहिप अवध प्रांत के सहमंत्री हरी अग्रवाल ने बताया कि अमरनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से यात्रा का रूट बदलने की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि यात्रा रूट पर और अधिक सेना के जवानों को तैनात किया जाये, जिससे अमरनाथ यात्रा के दौरान भविष्य में किसी तीर्थ यात्री की जान न जाये। उन्होनें कहा कि आतंकवादियों और अलगाववादियों पर कड़ी कार्रवाई कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया जाये। साथ ही आंतकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिये सेना को खुली छूट दी जाये।










संबंधित समाचार