महिला कांग्रेस ने सीएम आवास का किया घेराव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

डीएन ब्यूरो

महिला कांग्रेस ने आज राजधानी देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गंभीर आरोप भी लगाए है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

कांग्रेस ने सीएम आवास का घेराव किया.
कांग्रेस ने सीएम आवास का घेराव किया.


देहरादून: आज देहरादून में महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से जुटे कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

महिलाओं के खिलाफ अपराध और अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन

यह भी पढ़ें | मदरसों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज, जानें क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन आंखें मूंदे हुए हैं। महिला कांग्रेस ने बेरोजगारी, भूमि कानून और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मुद्दों पर भी प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने सीएम आवास से पहले बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया आंदोलन का समर्थन

यह भी पढ़ें | Dehradun News: देहरादून में अचानक बीमार पड़े 90 लोग, सामने आया चौंकाने वाला मामला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने महिला कांग्रेस के इस आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और घसियारी योजना का जिक्र करते हुए महरा ने सरकार पर भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के मामलों पर जवाब देने से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम आवास के घेराव को पूरी तरह से जायज कदम बताया।










संबंधित समाचार