सनसनीखेज वारदात: सो रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, जानिए वजह...

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखोर क्षेत्र में एक महिला ने रविवार तड़के चारपाई पर सो रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो


ललितपुर: उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखोर क्षेत्र में एक महिला ने रविवार तड़के चारपाई पर सो रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी  से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरौदा स्वामी गांव निवासी 50 वर्षीय केरन सिंह चारपाई पर सो रहा था।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh- आठवीं की छात्रा से युवक ने किया बलात्कार

उन्होंने बताया कि तड़के करीब चार बजे उनकी चचेरी बहू द्रोवाई ने कुल्हाड़ी  से केरन सिंह पर वार कर दिया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रुप से बीमार थी। (वार्ता)










संबंधित समाचार