Jaunpur: गला रेतकर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के सरायविक्रम गांव में एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बरसठी क्षेत्र के सराय विक्रम गांव के निवासी आशुतोष पांडेय की शादी दस वर्ष पूर्व दीनापुर गांव निवासी प्रेमशंकर पांडेय की पुत्री ललिता के साथ हुई थी।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो


जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के सरायविक्रम गांव में एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बरसठी क्षेत्र के सराय विक्रम गांव के निवासी आशुतोष पांडेय की शादी दस वर्ष पूर्व दीनापुर गांव निवासी प्रेमशंकर पांडेय की पुत्री ललिता के साथ हुई थी। 

यह भी पढ़ेंः Accident in Maharajganj- होली की रात बनी कोहराम की रात, मची अफरा-तफरी  

गुरुवार की शाम छह बजे ललिता की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने रात दस बजे के बाद मायके वालो को घटना की जानकारी दिया। मायके वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दिया पुलिस शव को थाने लाई। उन्होंने बताया कि मृतका के भतीजे हरिओम पांडेय ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति आशुतोष, ससुर शीतला प्रसाद, सास गायत्री देवी, देवर ऋषिकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। (वार्ता)










संबंधित समाचार