Maharajganj: जमीनी विवाद के दौरान महिला को घसीट-घसीट कर मारा, वीडियो वायरल

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया है। जिस दौरान एक महिला को बहुत ही बेरहमी से घसीट-घसीट कर मारा गया है। पूरे मामले का वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...



महराजगंजः जमीनी विवाद में एक महिला के साथ बहुत ही बेहरमी से मार-पीट की गई है। महिला को घसीट-घसीट कर मारा गया है। इस सारी घटना का वीडियो बनाया गया है। जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से महिला के साथ जुल्म किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः दो साल से होती रही रैगिंग लेकिन सोया रहा जिला प्रशासन और खुफिया तंत्र? ITM महराजगंज के प्रबंध तंत्र को किस स्वार्थ में बचाते रहे अफसर?

ये घटना पुरंदरपुर थाने के पोखरभिंडा गांव के टोला बनकटवा गांव की है। जहां पेड़ को लेकर आज सुबह दो पक्षो में खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जारी है।
 










संबंधित समाचार