हरियाणा में अमृतपाल, उसके सहयोगी को शरण देने के आरोप में महिला गिरफ्तार : पुलिस

डीएन ब्यूरो

हरियाणा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर कट्टर अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में शरण दी थी।

अमृतपाल शरण देने के आरोप में महिला गिरफ्तार (फाइल)
अमृतपाल शरण देने के आरोप में महिला गिरफ्तार (फाइल)


चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर कट्टर अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में शरण दी थी।

पुलिस ने बताया कि महिला को शाहबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने रविवार को शाहबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।’’

पंजाब पुलिस ने पिछले शनिवार को अमृतपाल की अगुवाई वाले संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था।










संबंधित समाचार