पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान जीवा ने की ये बड़ी मांग, धोनी ने खुद शेयर किया वीडियो

डीएन ब्यूरो

चेन्नई और पंजाब के खिलाफ हुए मैच के दौरान जीवा करने लगी ये बड़ी जिद्द। देखिये वीडियो..

जीवा सिंह धोनी (फाइल फोटो)
जीवा सिंह धोनी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: आईपीएल में रविवार को पंजाब और चेन्नई के बीच मैच खेला गया था।  इस मैच में पंजाब ने 4 रन से जीत हासिल की थी।  इस मैच को देखने के लिए चेन्नई की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी आई हुई थी।  

जहाँ इस मैच के दौरान धोनी की बेटी जीवा खूबमस्ती करती हुई नज़र आई।  इस दौरान जीवा अचानक मैच के दौरान पापा को गले लगाने की जिद करने लगी। धोनी उस दौरान मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालाँकि जीवा इस बात को नहीं समझ नहीं रही थी, वो बस धोनी के पास जाना चाहती थी। 

धोनी इस मैच में सिर्फ 44 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। हालाँकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और चेन्नई को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।  










संबंधित समाचार