राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही धोनी रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

डीएन ब्यूरो

आईपीएल के 13वें सीजन में आज यानि सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने होगी। वहीं इस मैच के दौरान मैदान पर उतरते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक रिकॉर्ड भी अपने नाम करने वाले हैं। 

 महेंद्र सिंह धोनी
 महेंद्र सिंह धोनी


नई दिल्ली: आईपीएल के 13वें सीजन में आज यानि सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने होगी। ऐसे में दोनों टींमों के बीच काफी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है। 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही धोनी के नाम ये रिकार्ड

वहीं इस मैच के दौरान मैदान पर उतरते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक रिकॉर्ड भी अपने नाम करने वाले हैं। दरअसल धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही सीएसके के लिए 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

यह कारनामा करने वाले धोनी पहले खिलाड़ी बने धोनी

यह कारनामा करने वाले धोनी पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि धोनी ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। 

इस सूची में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा

वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहति ने अब तक आईपीएल में 197 मुकाबले खेले हैं वहीं तीसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने 193 मुकाबले खेले हैं।










संबंधित समाचार