Weather Update: दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना, जानिए पूरी अपडेट

डीएन ब्यूरो

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी बारिश
दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी बारिश


नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी दिल्ली में बीते दिन रविवार को बूंदाबांदी हुई थी। आज सोमवार को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अंदेशा जाहिर किया है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में धूल भरी आंधी, UP-बिहार में बारिश, जानिए देश के मौसम का ताजा अपडेट 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 19 और 20 अप्रैल  को दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलेगा, मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है।  

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में तेज हवा भी चल सकती है। इस सप्ताह दिल्ली में मौसम खुशनुमा रहेगा। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के सपनों पर फेरा पानी 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के साथ साथ उत्तर भारत के कई और राज्यों में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। कहीं कहीं छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक मराठवाड़ा, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाके कई इलाकों में बारिश हो सकती है। कहीं कहीं  गरज के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है।

बिहार में गर्मी का पार आने वाले दिनों में चढ़ेगा। हालांकि उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में आज यानी सोमवार को बारिश के आसार है। मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और अररिया में बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक बिहार के बाकी जिलों में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने की संभावना है।

ओडिशा में अगले चार से पांच दिन में कई स्थानों पर दिन का तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। 

आईएमडी के अनुसार राज्य में 17 और 18 अप्रैल को आंतरिक इलाकों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, अगले तीन दिन में कई जगहों पर रात का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। 

आईएमडी ने कहा कि असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी बारिश और बर्फबारी 16 और 17 अप्रैल को संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों यानी कि सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।










संबंधित समाचार