Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर से लुढका पारा, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने अपना सितम ढा रखा है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं सुबह व शाम को ठिठुरन बढ़ा रही हैं। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं।
मौसम विभाग ने आज के मौसम का हाल बताते हुए कहा कि सुबह के समय और शाम के समय में धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि ठंड भी काफी रहेगी। लेकिन दोपहर होते-होते धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और ठंड से राहत भी मिलेगी।
IMD के मुताबिक लोगों को आने वाले दिनों में घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें |
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप, पारा गिरकर 3.2 डिग्री पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह नरेला में न्यूनतम तापमान 4।7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 7।8, लोधी रोड में 7।0, पालम में 6।4 और रिज में 8।0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी देखने को मिल रही है। दिल्ली NCR में इसका असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। यहां कोल्ड वेव भी दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच चुका है, जो आने वाले समय में और भी नीचे जा सकता है।
कश्मीर में जारी बर्फबारी
कश्मीर के मैदानी इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें |
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 480 के पार
मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर के तापमान में अभी और गिरावट होने की संभावना है। वहीं 21 दिसंरबर 2024 तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।