Weather Update: पहाड़ों पर जमकर हो रही बर्फबारी, इन राज्यों में गरज के साथ बारिश के आसार

डीएन ब्यूरो

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कारण पहाड़ों और मैदानों का मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ के मौसम की ताजा रिपोर्ट

मौसम का ताजा अपडेट
मौसम का ताजा अपडेट


नई दिल्ली: देशभर में हर तरफ मौसम मेहरबान है। कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं बारिश के आसार हैं। रविवार को भी पूर्वी भारत में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जो 25 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते 25 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं 27 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पूर्वी और मध्य यूपी में फिलहाल बारिश की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, जानिए दिल्ली-यूपी समेत सभी राज्यों का मौसम का ताजा हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली NCR में 23 से 26 फरवरी के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री तक रह सकता है। 27 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, 26 से 28 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। 27-28 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में और 28 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मध्यम वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों दिन के समय तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में तापमान में 3-5 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई। देश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा गया।

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानिए अन्य राज्यों में IMD का लेटेस्ट अपडेट

महाराष्ट्र, तेलंगाना और पूर्वी मध्य भारत, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री ऊपर रहा। पूर्वोत्तर भारत में यह सामान्य से 1-4 डिग्री नीचे रहा और देश के अन्य हिस्सों में यह लगभग सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों सहित 13 राज्यों में बारिश के आसार हैं। 24 से 27 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय के इलाके में छिटपुट से मीडियम बारिश और बर्फबारी संभव है।










संबंधित समाचार