Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ेगा गर्मी कहर, देश के इन 9 राज्यों को भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

देश में कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली को छोड़कर देश के 9 राज्यों को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पढ़िए मौसम का पूरा हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर

देश के 9 राज्यों को भारी बारिश की चेतावनी (फाइल फोटो)
देश के 9 राज्यों को भारी बारिश की चेतावनी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली को छोड़कर देश के 9 राज्यों को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद एक बार फिर मौसम गर्म हो सकता है, तापमान में बढ़ोतरी फिर दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। 

इन सबके बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान  गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभान कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी के लिए भारी बारिश चेतावनी दी है। 

वहीं बिहार के कई इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते बिहार के कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित 14 जिलों में एनडीआरएफ की 26 टीमें लगाई गईं है। असम में बाढ़ से अब तक 101 लोगों की मौत हो गई है। 
 










संबंधित समाचार