Weather Alert: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, आसमान में बादल, जानिये अपने शहर के मौसम का ताजा हाल
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं तथा आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आईएमडी ने हल्की बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता का स्तर 69 फीसदी रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह दस बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 129 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।